Spirit Movie Release Date, Poster: नए साल 2026 की शुरुआत में ही निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सभी को बड़ा सरप्राइज दिया है। साउथ इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट का फर्स्ट लुक पोस्टर (first look) पोस्टर आखिरकार 1 जनवरी 2026 की रात को रिलीज़ कर दिया गया है, | Spirit Movie First Look को देख कर दर्शकों ने इसे नए साल का गिफ्ट बताया। मूवी का पोस्टर रिलीज़ इस तरह हुआ की अचानक से ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा ट्रेंड करने लगी है। इस लेख के माध्यम से आपको हम स्पिरिट मूवी रिलीज़ डेट और पोस्टर से जुडी जानकारी देने जा रहे है |
Spirit Movie Release Date & Poster
प्रसिद्द निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और स्टार प्रभास ने नए साल 2026 की शुरुआत में ही बड़ा धमाका करते हुए फेन्स को सरप्राइज किया है । देर रात उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया| मूवी के पोस्टर में प्रभास और तृप्ति डिमरी का लुक देखने को मिला।

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में पिछले साल रिलीज़ एनिमल को भी निर्देशित किया था जो की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी | एक्टर प्रभास के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण फिल्म मानी जा रही है क्यूंकि काफी समय से प्रभास को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है ऐसे में इस फिल्म से न केवल खुद उनको साथ ही उनके फैन्स को भी बड़ी उम्मीद है |
पोस्टर में क्या है स्पेशल ?
स्पिरिट के पोस्टर से ही फिल्म का टोन बेहद इंटेंस नजर आता है | मूवी के First Look में प्रभास घायल दिखाई दे रहे है साथ ही उनकी हेयर स्टाइल भी लंबे बालों में है | उनकी बॉडी पर चोटों के निशान और पट्टियाँ दिखाई दे रही हैं जहाँ वो एक खिड़की के पास एक हाथ में शराब की बोतल पकड़े हुए नजर आते है |
फिल्म के पोस्टर को देख कर लगता है की मूवी में उनका किरदार काम्प्लेक्स और गहराई से भरा हुआ है। हेरोइन तृप्ति डिमरी भी Spirit के Poster में उनके साथ प्रभास की सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं | मूवी के पोस्टर का Arjun Reddy की फिल्म एनिमल की याद भी दिलाता है। जहाँ पारा बॉबी देओल और रणवीर कपूर भी ऐसे ही इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे |
स्पिरिट मूवी कास्ट और स्टोरी लाइन
मूवी में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं |
- प्रकाश राज
- विवेक ओबेरॉय
- कंचना
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कोरियाई अभिनेता डॉन ली भी मूवी का हिस्सा हो सकते हैं | फिलहाल मेकर्स ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है। स्पिरिट के पोस्टर और टीज़र से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गहरी, भावनात्मक और एक्शन-थ्रिलर हो सकती है | अनुआमन है की मूवी में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।
Spirit Movie Release Date कब है ?
स्पिरिट का फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही फैन्स को मूवी की रिलीज़ डेट का इन्तजार है | ऑफिशियली अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन अनुमान है की जल्द ही फिल्म का पूरा टीज़र और रिलीज़ डेट भी सामने आएगी। सम्भावना यह भी है की मूवी इस साल 26 जनवरी के आस पास रिलीज़ हो सकती है | जल्द ही इस बारे में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कोई न कोई ऑफिशियल अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से कर देंगे |
Spirit First Look के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में एक्साइटमेंट
स्पिरिट के पोस्टर रिलीज़ होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएँ आना शुरू हो गयी है | सोशल मीडिया पर तेजी से मूवी का फर्स्ट लुक वायरल होने लगा जिसके बाद से कुछ हिन्घ्नतो में पोस्टर पर बड़ी संख्या में लाइक्स और शेयर भी आने लगे । कई लोगों ने पोस्टर की स्टाइल, इंटेंसिटी और विज़ुअल टोन की तुलना संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्मों से की है| हालांकि फिल्म को लेकर दर्शको में अभी से काफी उत्साह नजर आ रहा है | ऐसे में आने वाले समय में मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करती है ये देखने वाली बात रहेगी |
- Rajasthan 4th Grade Result 2026: 4th ग्रेड रिजल्ट डेट को लेकर बोर्ड की बड़ी घोषणा - January 13, 2026
- Rajasthan Conductor Result 2025: राजस्थान कंडक्टर रिजल्ट डेट यहाँ देखे - January 9, 2026
- Rajasthan Ration Card Status 2026 Online Kaise Check Kare: ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस इस आसान तरीके से अभी चेक करें - January 9, 2026